Search
Close this search box.

मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान का नरैनी से हुआ शुभारंभ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान का नरैनी से हुआ शुभारंभ 

 

अमेठी।

गायत्री शक्तिपीठ अमेठी द्वारा शनिवार से मेरी माटी-मेरा कुण्ड अभियान का शुभारंभ नरैनी ग्रामसभा से किया गया। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मार्च 2025 में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज़ के क्रम में चलाये जा रहे अभियानों के क्रम में नवरात्रि के पावन दिनों में मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान का शुभारम्भ अमेठी विकास खण्ड के नरैनी ग्रामसभा से किया गया। जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 251 कुण्डीय यज्ञ में हवन कुण्डों का निर्माण 251 गाँवों की पूजित मिट्टी से किया जायेगा। आज नरैनी में आयोजित कार्यक्रम में लोग अपने घरों से मिट्टी लेकर आ रहे हैं, जिसका विधिवत पूजन के साथ हवन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस माटी से नरैनी गाँव का हवनकुंड बनेगा, जिस पर नरैनी गाँव के सभी श्रद्धालु हवन करेंगे। इसी प्रकार 251 गाँव में मिट्टी पूजन का कार्यक्रम चलेगा और प्रत्येक गाँव का अपना अलग कुण्ड होगा।

यज्ञाचार्य सच्चिदानन्द तिवारी ने कार्यक्रम कराते हुए बताया कि 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ऐतिहासिक होने वाला है। उत्तर प्रदेश का सबसे विराट यज्ञ अमेठी में होने जा रहा है, ये अमेठीवासियों के लिये गौरव के साथ-साथ सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैलाश सिंह, सदानंद उपाध्याय, राकेश सिंह, दयाराम, रामानन्द, राजेश सिंह, शांति देवी, मंजू देवी, सीता सिंह, राम कृपाल यादव, रामजी कोरी आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool