Search
Close this search box.

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 

 

सरेनी, रायबरेली।

शनिवार 5 अक्टूबर को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार 4 अक्टूबर को जनता विद्यालय इंटर कालेज पूरे पांडे द्वारा किया गया। यह खेलकूद प्रतियोगिता जनता विद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। दो दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी विद्यालयों से 400 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया। इसमें क्षेत्र भर से 400 छात्र छात्राएं भाग लेने के लिए विद्यालय पहुंचे। इसे लेकर पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओं की नई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रगति में भी योगदान करता है। यहां से आगे बढ़कर यही छात्र-छात्रा प्रदेश और देश के लिए खेल कर नाम रोशन करते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य, परिषद के अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, सहजोन प्रभारी प्रेम शंकर, पुत्तीलाल गुप्ता, बृजेश तिवारी (प्रधानाचार्य) रामबाग, राकेश दीक्षित (प्रधानाचार्य) सरेनी, सत्येंद्र कुमार (प्रधानाचार्य) मुरार मऊ, अरुण कुमार (प्रधानाचार्य) उसुरू, राजीव कुमार सिंह (प्रधानाचार्य) दुधवन, श्री गोविन्द सिंह इंटर कॉलेज रौतापुर के शिक्षक मारकंडेय सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, भानु सिंह, नीरज चौरसिया, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, रचना त्रिवेदी, रंजना सिंह सभी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

भावेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें