Search
Close this search box.

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने खुद संभाली सफाई की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने खुद संभाली सफाई की कमान

 

सरेनी। 

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सी एच सी की सफाई की कमान खुद संभाल ली है। मंगलवार को अधीक्षक ने सीएचसी के मुख्य दरवाजे की धुलाई की और मातहतों से कहा कि सीएचसी की नियमित सफाई होनी चाहिए जब अस्पताल ही गंदा रहेगा तो मरीज कैसे ठीक होंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश गौतम ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट की पानी की बौछारों से सफाई की। उन्होंने मातहतों से कहा कि सीएचसी की नियमित सफाई होनी चाहिए। कहीं कूड़ा करकट व पान मसाले की पीक नहीं दिखाई पड़नी चाहिए। कर्मचारी लापरवाही ना करें मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि एक नजीर बन सके।

भावेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें