
नगर पंचायत कार्यालय में की गई विधवा/निराश्रित पेन्शन पात्रों की जाँच

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद में विधवा/निराश्रित पेन्शन पात्रों की जाँच की गई। चेयरमैन मो० अली की उपस्थिति में 82 पेन्शन लाभार्थियों की जाँच की गई। जाँच स्थानीय लेखपाल शेष कुमार द्वारा की गई। निराश्रित महिला के 27 फार्म एवम् विधवा महिला के 53 फार्म सत्यापन किया गया तथा एक दिव्यांग का भी सत्यापन हुआ। सत्यापन के समय मनीष कुमार तिवारी लिपिक, मो० नासिर समाजसेवी, मो० जावेद, मो० नदीम, असगर अली सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










