Search
Close this search box.

नगर की सबसे पुरानी रामलीला में सीताहरण का हुआ मंचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर की सबसे पुरानी रामलीला में सीताहरण का हुआ मंचन

 

रायबरेली।

नगर की ४०० वर्ष पुरानी खालिसहाट की रामलीला में बुधवार को सीताहरण के दृश्य का मंचन किया गया। इस दृश्य के मंचन में कलाकारों द्वारा अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावमुग्ध कर दिया। ज्ञात हो कि खालिसहाट में होने वाली रामलीला का विगत कई वर्षों से अनवरत प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंचन किया जाता है। इस मंचन में आदित्य मिश्रा, विराज श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, प्रवीण द्विवेदी, जगमोहन, मनमोहन, दिव्यम तिवारी, आराध्या श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव आदि ने अपने अपने चरित्र के अनुसार प्रशंसनीय प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर संरक्षक अनूप कुमार श्रीवास्तव (एड.), महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव, अध्यक्ष बीनू दूबे, लीला अध्यक्ष अन्नू मिश्रा तथा सदस्य उत्तम श्रीवास्तव (एड.) का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें