Search
Close this search box.

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजनान्तर्गत आवेदन/ई-केवाईसी 21 अक्टूबर तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजनान्तर्गत आवेदन/ई-केवाईसी 21 अक्टूबर तक

 

रायबरेली। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा० नवीन चंद्रा ने बताया है कि जनपद के समस्त सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों का पं० दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत आवेदन/ई-केवाईसी की अन्तिम तिथि २१ अक्टूबर २०२४ तक है। सभी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी अपना आवेदन/ई-केवाईसी उक्त तिथि तक पूर्ण कर लें। आवेदन/ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु कम्प्यूटर आपरेटर अनुक्रांत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय रायबरेली एवं कम्प्यूटर आपरेटर अजीत सिंह प्रभारी अधिकारी, आई०सी०सी०सी० रायबरेली की ड्यूटी १८ से २१ अक्टूबर २०२४ तक तत्काल प्रभाव से विकास भवन में स्थित कोविड कंट्रोल रूम में लगाई गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें