Search
Close this search box.

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या से लोगों में गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या से लोगों में गुस्सा

दो घंटे रखा बिजनौर-बदायूं हाईवे जाम

हत्यारे को फांसी देने की मांग

 

बदायूं। 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली सात वर्षीय की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। मासूम का खून से लथपथ शव शुक्रवार रात खंडहरनुमा एक घर की अलमारी में चादर से लिपटा मिला था। पुलिस ने आरोपी को सुबह 4 बजे बीनपुर मार्ग पर एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर मे गोली लगी। इस घटना से बच्ची के परिजनों में आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल है। लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।

मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार को बिल्सी में भारी संख्या में आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक बिजनौर-बदायूं हाईवे जाम रखा। परिजनों और लोगों ने बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर दो घंटे तक भारी जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और विरोध प्रदर्शन खत्म करवाया।

Leave a Comment

और पढ़ें