तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत फीरोज गांधी कालेज के विद्यार्थियो ने ली शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत फीरोज गांधी कालेज के विद्यार्थियो ने ली शपथ

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 24 सितंबर 2024 से 2 माह तक तंबाकू मुक्त युवा अभियान के क्रियान्वयन के तहत फीरोज गांधी कॉलेज के परास्नातक के विद्यार्थियों ने शपथ ली। तंबाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कालेज में आयोजित परिचर्चा गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो संजय कुमार सिंह तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ बद्री दत्त मिश्र रहे। कार्यक्रम संयोजक/संचालक डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह ने कालेज के परास्नातक विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए कहा कि -“नशा एक सामाजिक अभिशाप है, जो हमारे पारिवारिक जीवन, आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय चरित्र का पतन कर रहा है। अतः हम सभी शपथ लेते हैं कि हम स्वयं कभी भी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और इस पुनीत संकल्प को समस्त क्षेत्र में प्रचारित करके इस सामाजिक बुराई को जड़ से उन्मूलन करने हेतु हर संभव प्रयास करते रहेंगे।”

शपथ ग्रहण में कालेज के प्रोफेसर डॉ किरण श्रीवास्तव, डॉ अजय चौहान, डॉ संतोष पाण्डेय, गुलाम अली व परास्नातक के सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें