Search
Close this search box.

आर्यन बने बाल संसद के प्रधानमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आर्यन बने बाल संसद के प्रधानमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 

रायबरेली।

विकास खंड राही अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजापुर में बाल संसद निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 26 अक्टूबर को ई.वी.एम. के माध्यम से मतदान व मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसके उपरांत बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि पीठासीन अधिकारी से लेकर तृतीय मतदान अधिकारी तक की भूमिका में बच्चे ही थे। इसके साथ ही यह चुनाव व मतगणना ई.वी.एम. (ऐप) के द्वारा होना न सिर्फ बच्चों में अपितु अभिभावकों में भी कौतूहल व उत्सुकता का केंद्र बना रहा।

पूर्वाह्न 9:30 बजे मॉकपोल कराया गया। सभी प्रत्याशी ई.वी.एम. से पूर्ण रूप से सन्तुष्ट नजर आए। ठीक 10 बजे वास्तविक मतदान प्रारंभ हुआ व 12 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। कुल पंजीकृत 111 मतदाताओं के सापेक्ष 103 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाल संसद चुनाव को लेकर बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के तुरंत बाद ई.वी.एम.से ही मतगणना प्रारंभ हुई। इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद हेतु पाँच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। आर्यन को 43 मत, आजाद को 26 मत, शिवानी को 15 मत, अनन्या को 11 मत, आशीष को 07 मत, नोटा को 01 मत मिले। इस तरह से आर्यन ने 43 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद को 17 मतों से शिकस्त देकर प्रधानमंत्री पद की कुर्सी हासिल की।

इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवबहादुर व ए. आर. पी. दिलीप कुमार ने विजेता प्रमाणपत्र देकर अधिकृत रूप से आर्यन को प्रधानमंत्री पद पर विजेता घोषित किया। साथी बच्चों ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को फूलमालाओं से लाद दिया। अगले सोपान में बाल संसद के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सहित कुल 16 मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रिमंडल का विवरण निम्नवत है- प्रधानमंत्री आर्यन कक्षा 5, उपप्रधानमंत्री आजाद कक्षा 5, गृहमंत्री शिवानी कक्षा 5, उपगृहमंत्री अनन्या कक्षा 5, शिक्षामंत्री- अनामिका कक्षा 3, उपशिक्षामंत्री- नीलू कक्षा 3, स्वच्छता मंत्री- आशीष कक्षा 4, उपस्वच्छतामंत्री- अपूर्वा कक्षा 4, व्यवस्थामंत्री- दिव्यांशी कक्षा 4, उपव्यवस्थामंत्री- आर्यन कक्षा 2, पर्यावरणमंत्री अनिकेत वर्मा कक्षा 3, उपपर्यावरणमंत्री- रजनीश कक्षा 5, पुस्तकालयमंत्री- भूमिका कक्षा 3, उप पुस्तकालयमंत्री- जाहन्वी कक्षा 2, सांस्कृतिक एवं खेलमंत्री अंशिका कक्षा 3, उपसांस्कृतिक एवं खेल मंत्री- श्रियांश कक्षा 4।

बाल संसद के चुनाव प्रभारी व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अजय सिंह सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ए.आर.पी. दिलीप कुमार, प्रधानाध्यापक शिवबहादुर, सहायक अध्यापक बन्दना, माया देवी, जागेलाल, राजकिशोर, संतसेवक, सुरेश कुमार भावना, अंकुर व सान्या उपस्थित रही।

शैलेन्द्र यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें