Search
Close this search box.

जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराने हेतु नोडल नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराने हेतु नोडल नियुक्त

 

रायबरेली।

जनपद रायबरेली में वर्तमान समय में ब्लॉक स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हो रही है। ब्लॉक स्तर पर विजयी बालक/बालिका जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता दिनांक 06 और 07 नवम्बर 2024 को आयोजित की गयी है। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली ने रोहनियां ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० सत्य प्रकाश यादव और राही ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी बृज लाल को नोडल के रूप में अधिकृत किया गया है। अधिकृत नोडल की देख रेख में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न की जाएगी।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें