Search
Close this search box.

रात के अंधेरे में सक्रिय खनन माफिया, अंजान बने जिम्मेदार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रात के अंधेरे में सक्रिय खनन माफिया, अंजान बने जिम्मेदार 

 

रायबरेली।

अधिकारियों की लचर कार्यशैली के चलते खनन माफियाओं के हौंसले दिन बदिन बढ़ते जा रहे हैं। जनपद में विभिन्न स्थानों पर आए दिन खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है किन्तु इसे रोक पाने में प्रशासन के प्रयास असफल हो रहे हैं। अब यह प्रशासन की नाकामी है या संलिप्तता इसका अंदाजा प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से सहज ही लगाया जा सकता है। अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद भी मात्र कार्यवाही का आश्वासन दे दिया जाता है और यदि कहीं कार्यवाही होती भी है तो वह भी आपसी साठगांठ करके खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह जाती है। जनपद के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधवारी ग्राम सभा में सुबह तड़के धड़ल्ले से खनन हो रहा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो यह खनन सम्बन्धित थाने के एसएचओ के कारखास महेश यादव की सरपरस्ती में हो रहा है। अब इस बात में कितनी सत्यता है यह फिलहाल जांच का विषय है।

इस सम्बन्ध में खनन अधिकारी उमाकांत ने बताया कि अभी अभी घटना की जानकारी प्राप्त हुई है टीम भेजकर जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें