राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

वन स्टाफ सेंटर का भी किया गया निरीक्षण

 

रायबरेली।

राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहाँ पर उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का हाल जाना। स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट एकता सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य संबंधी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाया जाए। उन्होंने दवाओं का स्टॉक व कर्मचारी उपस्थिति पंजिका भी देखी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चों को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिला अस्पताल में उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। लालगंज में जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया। इसके अतिरिक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने वन स्टाफ सेंटर महानंदपुर, रायबरेली का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां पर पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता परखी। उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़ितों की समय-समय पर काउंसलिंग कराई जाए और इन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी पीड़ित पढ़ना चाहती हैं उनके शिक्षण कार्य की भी व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि वन स्टाफ सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगातार कार्य करते रहें और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहें। पीड़ितों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें