Search
Close this search box.

राष्ट्रीय संगठन एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय संगठन एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन की बैठक सम्पन्न

 

लखनऊ।

एंटी क्राइम एंटी करप्शन के राष्ट्रीय संरक्षक संतोष सिंह ठाकुर और चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन की एक महत्वपूर्ण मीटिंग ओरिनेट होटल, पी जी आई रोड, लखनऊ में सम्पन्न हुई। सभी महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक ने बताया कि जो पदाधिकारी न तो टीम बना रहे हैं और न ही कार्य कर रहे हैं तो उन सबको संगठन से चेतावनी पत्र भेज दिया जाये। उन्होंने जल्द ही उत्तराखंड में कार्यालय खोलने की जानकारी दी और दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय के नए कार्यालय की भी जानकारी उपलब्ध करायी। जो पदाधिकारी सदस्यों से गलत धनराशि लेते हैं और उनके प्रपत्र होल्ड कर रखते हैं उनके विरुद्ध भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय संगठन एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन को बदनाम करने वालों को अविलंब संगठन से बाहर कर दिया जायेगा, यह सूचना सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेज दी जाएगी ताकि वह अपने स्तर से कार्यवाही कर सके। महिला पदाधिकारियों को भी अपनी टीम की बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें