Search
Close this search box.

जिला कारागार में विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत किया गया हवन-पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला कारागार में विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत किया गया हवन-पूजन

 

रायबरेली।

जिला कारागार रायबरेली में गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में युग निर्माण योजना/विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार रायबरेली के आचार्य राकेश सिंह एवं सदस्य मनोरमा शुक्ला, संजीव पाण्डेय व अन्य साथियों के द्वारा व्यक्तित्व के निर्माण, नियमित गायत्री उपासना, परिवारों की संस्कारित की भावना से सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु हवन-पूजन तथा गायत्री मंत्र का उच्चारण विधि विधान पूर्वक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कारागार के सैंकड़ों बंदियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें