
नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर, आए दिन दुर्घनाओं को दे रहे अंजाम

रायबरेली।
जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र डलमऊ तहसील के अंतर्गत धमधमा ग्राम पंचायत के चौराहे पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गदागंज की तरफ से ऊंचाहार की ओर जा रही एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार धमधमा चौराहा के पास बाइक सवार महेंद्र कुमार (21) पुत्र हरिकेश नौटंकी में डांसर का काम करता है और नौटंकी के प्रोग्राम के लिए ऊंचाहार की तरफ जा रहा था तभी महेंद्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही एक महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला धमधमा गांव की बताई जा रही है जो कि घर की ओर जा रही थी। टक्कर लगने से ग्रामीणों की मदद से तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गदागंज थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए गौरा सीएचसी भेजा जहां घायल महेंद्र का उपचार चल रहा है। एक दिन पहले ही धमधमा चौराहा से कुछ दूरी पर मालिन का पुरवा रोड के पास अत्यंत गंभीर दुर्घटना हुई थी।
इस घटना को देखते हुए पूर्व बहुजन समाज पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य अशोक ऊंचाहार की ओर जा रहे थे उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए अपना काफिला रोकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यातायात में लापरवाही के चलते ऐसी बहुत सारी घटनाएं देखने को मिलती हैं। अभी लगभग एक दो महीने पहले ही कानपुर से ऊंचाहार इलाहाबाद संपर्क मार्ग में गिट्टी डलवा कर रोड का पुनः मरम्मत व निर्माण करवाया गया लेकिन सम्बंधित विभाग इतना भी गौर नही फरमा पा रहा है कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया जाता है बनने के बाद सफेद पेंट और यातायात संकेत की समुचित व्यवस्था की जाती है। इन सब के जिम्मेदार बिल्कुल अनजान बनकर बैठे हुए हैं जिसके चलते ऐसी छोटी बड़ी घटना लगातार होती रहती हैं।
आलम कादरी की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










