Search
Close this search box.

हर्षोल्लास के साथ निष्ठापूर्वक त्योहार के रूप में मनाया गया संविधान दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर्षोल्लास के साथ निष्ठापूर्वक त्योहार के रूप में मनाया गया संविधान दिवस

 

रायबरेली।

जनपद के डलमऊ तहसील अंतर्गत थाना गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहा पर 75वां राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता अतुल सिंह की अध्यक्षता में हर्ष उल्लास के साथ संविधान दिवस निष्ठा पूर्वक त्योहार के रूप में मनाया गया। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माला अर्पण करके सम्मान पूर्वक सिर झुका कर नमन करते हुए शपथ ली गई कि हम सभी देश के नागरिक संविधान के हित में कार्य करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे, जिससे देश की औपचारिकता और एकता, भाईचारा, जातिवाद, भ्रष्टाचार इन सब चीजों पर अंकुश लगा रहेगा। संविधान की रक्षा के लिए देश के राजनीतिक दल स्वतंत्रता से संबंधित सभी वैचारिक रूप से संविधान की रक्षा करेंगे और अपने भारत देश की आन बान शान की हमेशा गरिमा बनाए रखेंगे जिससे किसी प्रकार का संकट न आने पाए। संविधान के नायक एवं रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जितनी सराहना की जाए उतनी कम होगी। देश में कानून व्यवस्था लाने, जाति हित में काम करने और बहुत सारे गुलामी जैसी मुद्दों से छुटकारा दिलाने का काम किया है। इस कार्यक्रम में धमधमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी समेत गांव के सभी वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक बाबा साहब को नमन किया गया।

आलम कादरी की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें