Search
Close this search box.

नीम के पेड़ से निकल रहा पानी, 72 घंटे से लगातार निकल रहा पानी बना चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीम के पेड़ से निकल रहा पानी

72 घंटे से लगातार निकल रहा पानी बना चर्चा का विषय

सोनभद्र।

जनपद के करमा थानांतर्गत केकराही मुडीला डीह गांव मे विगत तीन दिनों से एक नीम के पेड़ से लगातार पानी का रिसाव होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चले कि केकराही बाजार के समीप घाघर मुख्य नहर के पास बकाही गांव मे एक खेत में लगे नीम के पेंड से बीते 72 घंटे से लगातार पानी निकल रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक परम्परा से जुड़े कुछ ग्रामीणों ने इसे देवी देवता का चमत्कार मानते हुए पूजा पाठ आरंभ कर दी है, तो वहीं कुछ लोग इस तरह पेंड से निकल रहे पानी की खोज में जुटे हुए हैं। जैसे जैसे खबर अन्य गाँवो मे पहुंच रही है लोगों की भीड़ धार्मिक आस्था व विश्वास से पूजा अर्चना करने हेतु पेड़ के पास पहुंच रही है। केकराही के ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाएं चमत्कार मानकर विधिवत पूजा अर्चना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मैने 40 वर्षों में ऐसा वाक्या कभी नही देखा। ग्रामीणों ने आपस मे चंदा इकट्ठा कर नीम के पेंड को चमत्कारी मानकर मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या मे लोग पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।

बी एन यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें