राज्य कर विभाग द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य कर विभाग द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

 

रायबरेली।

राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रथम चरण का उपभोक्ता, व्यापारी जन जागरूकता अभियान कचहरी रोड से गुरु तेग बहादुर मार्केट तक चलाया गया, जिसमें प्रत्येक दुकानों पर इस आशय से स्टीकर लगाया गया कि उपभोक्ता खरीद का पक्का बिल ले और व्यापारी उपभोक्ता को बिल प्रदान करें। साथ ही समाधान योजना के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों को बताया गया कि उपभोक्ता को बिल आफ सप्लाई प्रदान करें। इस जागरूकता अभियान में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अमित श्रीवास्तव, राजीव राय, एसटीओ अरविंद सिंह ने एक-एक दुकान पर जाकर व्यापारियों को अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की। जागरूकता अभियान में वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, विक्की सिंह , आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें