
डम्फर और पिकअप में हुई भिड़ंत, चालक जख्मी
शिवगढ़, रायबरेली।
थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच हाईवे पर पिकअप और डम्फर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत से पिकअप चालक जख्मी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बांदा बहराइच हाईवे पर गोभी से लदा पिकअप बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहा था तभी बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डम्फर चालक डंफर समेत घटनास्थल से फरार हो गया। आमने सामने हुई भिड़ंत से पिकअप चालक मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार सचान निवासी निरखी थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर जख्मी हो गया। जिसे उसके सहयोगी कमल कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम और पोस्ट जहानाबाद जिला फतेहपुर के द्वारा निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा चालक का इलाज किया गया और स्थिति सामान्य होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मौजूद चिकित्सक ने बताया चालक के सीर और कंधे में कुछ चोटें आईं थी। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


कपिल गुप्ता की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










