आरजीआईपीटी में होगा समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरजीआईपीटी में होगा समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन

 

जायस, अमेठी।

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में केन्द्र प्रवर्तित व्यापक कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत छात्र/छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 12 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। संस्थान के निदेशक उद्घाटन भाषण देंगे तथा संकाय सदस्यों द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा।

समग्र शिक्षा अभियान पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक ‘निरंतरता के रूप में विद्यालय‘ की परिकल्पना करती है तथा विद्यालयी शिक्षा के विभिन्न कक्षा स्तरों के अंतरण दर में सुधार करने और बच्चों को विद्यालयी शिक्षा पूरी करने के लिए सार्वभौमिक पहुँच को बढ़ावा देने में सहायता करती है।

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में आरजीआईपीटी में आसपास के जनपदों के स्कूलों से लगभग 400 छात्र/छात्राएं प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे। इसके अंतर्गत जनपद रायबरेली के सलोन, हरियावां, महाराजगंज तथा देवानंदपुर में संचालित राजकीय बालिका इंटर कालेज, बेला भेला में संचालित राजकीय बालिका हाईस्कूल, रोहनिया, सूची तथा बिरनावा डीह में संचालित राजकीय हाई स्कूल, अताउरा बुजुर्ग तथा डीह में संचालित राजकीय इंटर कालेज, जनपद अमेठी में संचालित राजकीय इंटर कालेज, फुरसतगंज तथा जनपद सुल्तानपुर के राजकीय इंटर कालेज में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रतिदिन संस्थान में आएंगे तथा परिसर, प्रयोगशाला, कार्यशाला आदि का भ्रमण करेंगे तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें