Search
Close this search box.

दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर डॉ शिवानी ने किया जनपद का नाम रोशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर डॉ शिवानी ने किया जनपद का नाम रोशन

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

जनपद के घोरावल कस्बा निवासी प्रमुख किराना व्यापारी अनूप कुमार की पुत्री डॉ शिवानी गुप्ता को शनिवार को बीएचयू के 104 वें दीक्षांत समारोह में स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र में गोल्ड मेडल मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।

बीएचयू में शनिवार को 104वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जय चौधरी फाउंडर एवं सीईओ तथा अध्यक्ष जेडएस कॉलर एवं वाइस चांसलर प्रोफेसर सुधीर कुमार द्वारा शिवानी गुप्ता को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉक्टर शिवानी गुप्ता ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएएमएस की डिग्री इस वर्ष प्राप्त की है तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर घोरावल क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है तथा उनको विभिन्न संगठनों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूदन सिंह, विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने शिवानी की उत्कृष्ट सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवानी ने कहा कि वह भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सेवा करना चाहती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें