Search
Close this search box.

राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की हुई समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की हुई समीक्षा बैठक

समय दान ही युग धर्म -डॉ० सुधाकर सिंह

 

पवन श्रीवास्तव

अमेठी। 

रविवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर गायत्री परिवार की उप जोन स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

उक्त बैठक में 18 से 22 मार्च 2025 की तिथियों में अमेठी में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों की चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन के साथ हुई। बाल रोग विशेषज्ञ एवं गायत्री परिवार सुलतानपुर के जिला समन्वयक डॉ० सुधाकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी का यह कार्यक्रम एक मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने कहा था कि यज्ञ उत्पादक होने चाहिए। इस यज्ञ के क्रम में हमें गाँव-गाँव, घर-घर गुरुदेव के विचारों को पहुँचाने की आवश्यकता है। अमेठी के लिए ये सौभाग्य के साथ साथ एक बड़ा अवसर भी है। मिशन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को नियमित कम से कम दो घण्टे का समयदान करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी टोली बनाकर प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालें। समयदान ही युग धर्म है, कहीं इससे हम चूक न जायें। लघु अश्वमेध यज्ञ के प्रयाज के क्रम में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी ब्लॉक समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चलाये जा रहे मेरा गाँव देव गाँव अभियान, मेरी माटी मेरा कुण्ड, मेरा परिवार देव परिवार, व्यसन मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, दीपयज्ञ, यज्ञ, व्यसन मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, मण्डल गठन, धर्म घट स्थापना की प्रगति से अवगत कराया।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने समीक्षा करते हुए सभी को अवगत कराते हुए बताया कि 251 गांवों के संपर्क के क्रम में लगभग 150 गांवों में सम्पर्क एवं 50 में मेरी माटी मेरा कुण्ड का आयोजन हो चुका है, शेष में सम्पर्क की योजना बनाई जा रही है। आज की बैठक में गठित समितियों की समीक्षा करते हुए नये कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया।कार्यक्रम को सुलतानपुर के राकेश प्रताप सिंह, राधेश्याम तिवारी, कैलाश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रामशंकर पाठक, सुभाष चंद्र द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र, राम यश मौर्य, सुभाष मिश्रा, गया बख्श सिंह, शीतला बख्श सिंह, शिव कुमार मिश्र, शशांक शुक्ला, कौशल किशोर वैश्य, लाल अशोक सिंह, अखिलेश पांडेय, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ० विजय लक्ष्मी सिंह, कोमल मिश्रा, सत्यम अग्रहरि सहित अमेठी जनपद के सभी ब्लॉक के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें