Search
Close this search box.

वाराणसी को हराकर प्रयागराज आर्मी बनी वॉलीबाल चैंपियन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी को हराकर प्रयागराज आर्मी बनी वॉलीबाल चैंपियन

 

बी एन यादव 

 सोनभद्र।

घोरावल तहसील के अहरौरा ग्राम में विगत दो दिनों से बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन रविवार देर रात प्रयागराज आर्मी एवं वाराणसी खाक के बीच खेला गया जिसमें फाइनल मैच तीन एक के अंतर से जीत कर प्रयागराज आर्मी की टीम चैंपियन बनी। इसके पूर्व प्रथम सेमीफाइनल प्रकाश पाली क्लीनिक सोनभद्र एवं वाराणसी खाक के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी खाक की टीम ने जीत कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज आर्मी एवं मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज आर्मी की टीम द्वारा दो एक के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रयागराज आर्मी के रूपेश यादव को घोषित किया गया जिससे पूरा पंडाल तालियो से गूंज उठा। विजेता टीम को ₹11000 नकद एवं विजेता ट्रॉफी मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पूर्वांचल विकास प्राधिकरण सदस्य अमरेश सिंह भोला तथा भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पांडे द्वारा प्रदान किया गया। उप विजेता ट्रॉफी वाराणसी खाक की टीम को ₹8100 नकद के साथ प्रदान किया गया।

उक्त अवसर पर प्रकाश पाली क्लीनिक सोनभद्र के अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह, शिवकुमार, अर्जुन कोल, बुधीराम, श्रीपति त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अशोक सन्यासी, प्रवीण सिंह, राम अवतार सिंह, नंदकिशोर भारती, हीरामणि, पंकज शास्त्री, सुनील त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें