
प्रथम दिवस का निपुण सर्वे हुआ पूर्ण

पवन श्रीवास्तव

रायबरेली।
राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के अनुक्रम में जनपद रायबरेली के 387 विद्यालयों में माह दिसंबर में निपुण सर्वे प्रस्तावित हुआ।
डायट प्राचार्य जय प्रताप सिंह ने बताया कि निपुण सर्वे के प्रथम दिन में 17 विकास क्षेत्र के 84 विद्यालयों में निपुण सर्वे का डायट की 44 टीमों द्वारा पहुंचकर आकलन किया गया।आकलन में कक्षा एक एवं कक्षा दो के छात्रों का निपुण लक्ष्य के माध्यम से आकलन करते हुए भाषा और गणित की दक्षताओं को विभाग के दिशानिर्देशानुसार जांचा गया। निपुण सर्वे कंट्रोल रूप के प्रभारी अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे प्रारंभ होने के समय से यू डाइस से संबंधित समस्याओं, जिओ फेंसिंग से संबंधित समस्याओं, ऐप पर छात्रों के नाम अलग कक्षा में प्रदर्शित होने से संबंधित समस्याओं आदि के समाधान हेतु प्रदेश स्तर को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान किया गया। सर्वे के द्वितीय दिवस में 18 विकास क्षेत्र के 88 विद्यालयों में सर्वे टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। प्रथम दिवस में समस्त 84 विद्यालयों में सर्वे संपन्न हुआ। कंट्रोल रूम के अंतर्गत एस.आर.जी. शैलेंद्र सिंह, राजवंत, सुनील यादव द्वारा एवं टेक्निकल टीम के सदस्य ऋषभ गुप्ता, प्रखर चौरसिया, मोहित पटेल, हेमंत रमन, आशीष कुमार, अशोक मिश्रा एवं सलीम बाबू द्वारा डेटा का कलेक्शन गूगल फॉर्म के माध्यम से करने के साथ साथ लगातार सर्वे टीम को सहयोग प्रदान किया गया।
Author: Vikas Srivastava










