राष्ट्रीय गणित दिवस पर क्विज प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय गणित दिवस पर क्विज प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के पर छात्रों ने लिया हिस्सा

 

रीठी।

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाजकार्य में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं ने रीठी अध्ययन केंद्र में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी अध्ययन केंद्र में किया। सर्वप्रथम श्रीनिवास रामानुजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। वह एक आत्म-शिक्षित गणितज्ञ थे जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण गणितीय खोजें कीं। राष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य गणित के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को गणित के प्रति जागरूक करना है। इसी अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में गणित संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें आज रीठी अध्ययन केंद्र में क्विज प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी छात्र/छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर दिये। इसके साथ आज की कक्षा का संचालन निर्धारित समयसारिणी अनुसार किया गया। परामर्शदाता शरद यादव द्वारा app के माध्यम से की जाने वाली गतिविधियों को सभी छात्र/छात्राओं के cmcldp app को update कराकर असाइनमेंट तैयार कराकर पीडीएफ बनवाकर लॉगिन आई डी के द्वारा असाइनमेंट अपलोड कराया गया। इसके पश्चात परामर्शदाता गोवर्धन रजक व अरुण तिवारी द्वारा ध्यान दिवस पर सभी को हार्टफुलनेस के ध्यान व योग की गतिविधियों को साझा करते हुए ध्यान व सफाई विधि को अवगत कराते हुए ध्यान कराया गया। इसके साथ ही रूपा बर्मन व शिवानी गुप्ता ने भी सभी सेक्टर के छात्र/छात्राओं को असाइनमेंट चयन कराया व अपलोड करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें