मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत दो प्रकरणो में 55 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत दो प्रकरणो में 55 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद विधायक की अनुशंसा पर हितग्राहियों के उपचार के लिये मिली आर्थिक सहायता

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विधानसभा विजयराघवगढ़ तथा विधानसभा बहोरीबंद के एक – एक हितग्राही को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर ग्राम बम्होरी कारीतलाई के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी मुकेश यादव पिता सुकाली यादव को उपचार हेतु 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय की अनुशंसा पर ग्राम रकसेहा इमलिया निवासी आशीष प्रधान पिता कमलेश प्रधान को गंभीर बीमार के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि का आवंटन जारी करते हुये राशि हितग्राहियों के उपचाररत अस्पताल के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें