Search
Close this search box.

सप्ताह के दूसरे दिन भी कार्यालय में नही मिले अधिकारी, पत्रकारों का फोन उठाना भी जरूरी नही समझते जिम्मेदार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सप्ताह के दूसरे दिन भी कार्यालय में नही मिले अधिकारी 

पत्रकारों का फोन उठाना भी जरूरी नही समझते जिम्मेदार 

 

रायबरेली।

सप्ताह के प्रथम कार्यदिवस दिन सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में नहरों की सफाई में अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत करने हेतु गए संवाददाता से अधिकारियों से भेंट नही हो सकी। जिसके क्रम में मंगलवार को पुनः कार्यालय जाकर संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु सप्ताह के दूसरे दिन भी स्थितियां पिछले दिन के समान ही रहीं।

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को समय प्रातः 11:30 पर सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे संवाददाता से पुनः कार्यालय में अधिशासी अभियंता राम विलास यादव समेत कोई भी अधिकारी उपस्थित न होने के कारण भेंट नही हो सकी।

उक्त अधिकारियों से जब दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने न तो फोन उठाना आवश्यक समझा और न ही कॉल बैक करना। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी करने पर एक बार पुनः वही उत्तर सुनने को मिला कि कोई अवकाश पर है तो कोई अनुपस्थित और कोई क्षेत्र पर गया है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि समाचार की सुर्खियां बनने के बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा व्यवस्था में सुधार करने हेतु इस मामले में कोई मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही क्यों नही की गई?

Leave a Comment

और पढ़ें