Search
Close this search box.

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा उपभोक्ता जागरूकता का कार्यक्रम साधुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश यू.के. सोनकर रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष के. एल. पाण्डेय के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की महिला विंग उमा बहरे, उषा पाण्डेय, प्रीति सेन, ममता गर्ग, गीता पाठक, शशी शुक्ला, कल्पना दुबे, लता खरे एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एस. परिहार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र एवं यज्ञदत्त त्रिपाठी इसके अतिरिक्त नापतौल, खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं रेलवे रहे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विभिन्न वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया तथा उनके हितों के संरक्षण के लिये सरकार द्वारा बनाये गये अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की कार्यप्रणाली के संबंध में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool