२५१ गाँव की मिट्टी से बनेंगे २५१ यज्ञ कुण्ड
पवन श्रीवास्तव

गौरीगंज।
251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज क्रम में मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान के तहत आज ग्राम गौरीपुर ब्लाक गौरीगंज में यज्ञ के माध्यम से परिजनों को आमंत्रण दिया गया।
गायत्री परिवार अमेठी द्वारा बुधवार को मेरी माटी-मेरा कुण्ड अभियान गौरीगंज ब्लॉक के गौरीपुर ग्रामसभा में चलाया गया। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 18 से 22 मार्च 2025 में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज़ के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान में गौरीपुर ग्रामसभा के लोगों ने अपने घरों की मिट्टी का पूजन कराकर यज्ञ किया। ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 251 कुण्डीय यज्ञ में हवन कुण्डों का निर्माण 251 गाँवों की पूजित मिट्टी से किया जायेगा। गौरीपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोग अपने-अपने घरों से मिट्टी लेकर आये, जिसका विधिवत पूजन के साथ पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया गया। इस माटी से गौरीपुर गाँव का हवनकुंड बनेगा, जिस पर नगरडीह गाँव के सभी श्रद्धालु हवन करेंगे। इसी प्रकार 251 गाँव में मिट्टी पूजन का कार्यक्रम चलेगा और प्रत्येक गाँव का अपना अलग कुण्ड होगा।
यज्ञाचार्य इंद्रदेव शर्मा ने कार्यक्रम सम्पन्न कराते हुए बताया कि राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ऐतिहासिक होने वाला है। अमेठी व आस-पास के 251 से अधिक गाँव तक मेरा गाँव देव गाँव अभियान पहुँचेगा। उत्तर प्रदेश का सबसे विराट यज्ञ अमेठी में होने जा रहा है, ये अमेठी वासियों के लिये गौरव के साथ-साथ सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक कुमार मिश्र, शशांक शुक्ल, मत्स्येन्द्र शुक्ल, प्रभाकर सिंह, ध्रुव राज सिंह, अमरजीत सिंह, विनय सिंह, समरजीत सिंह, राम चरण, रामलाल, श्याम सिंह, रमेश पहलवान, उमेश सिंह, लालजी, राजकरण सिंह, भीम सिंह, सरजू प्रसाद तिवारी, रामअंजोर तिवारी, दुर्विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, उमेश सिंह, लता सिंह, माधुरी सिंह, आशा सिंह, मालती सिंह, सोनी सिंह, लता सिंह आदि शामिल रहे।









