Search
Close this search box.

भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म शताब्दी समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म शताब्दी समारोह

 

रायबरेली।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जन्म शताब्दी कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी राकेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने की।

मुख्य अतिथि ने बताया कि अटल जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिन का था। इसके बाद वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बने और 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।

मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जि.प.अ. रंजना चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी, आर बी सिंह, सुरेंद्र दाढ़ी, पूर्व एम एल सी राकेश प्रताप सिंह, किरन सिंह, दिलीप द्विवेदी, पूर्व वि० राजा राम त्यागी, कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, शरद सिंह, विवेक शुक्ला, दल बहादुर सिंह, जनमेजय सिंह, अनुज मौर्य, अभिषेक वर्मा, विजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह, सुमित पांडे, भगवत किशोर, राम शंकर आदि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें