एकता व अनुशासन संग सीखेंगे सैन्य गतिविधियाँ
लखनऊ।

11 जी.आर. सी.लखनऊ में आयोजित आर्मी अटैचमेन्ट कैम्प का निरीक्षण करते हुए 66 बटालियन के कमाडिंग आफिसर कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन के माध्यम से ही सैन्य गतिविधियों को सीखा जा सकता है। युद्ध, संघर्ष के लिए शान्ति के दौरान ही कैम्प आदि के माध्यम से तैयारी की जाती है।
आर्मी अटैचमेन्ट कैम्प में 66 बटालियन रायबरेली के 63 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस कैम्प में युद्ध अभियानों में सेक्शन फार्मेंसन के नेतृत्व में दक्षता, युद्ध शिल्प में दक्षता, आधुनिक एवं उन्नत हथियारों का प्रशिक्षण, मानचित्रों का प्रशिक्षण, और युद्ध क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कैम्प में लखनऊ ग्रुप के अन्य बटालियन के कैडेट भी प्रतिभाग कर रहे हैं।









