मीडिया को निर्भय बनाने के लिए सरकार उठाए सकारात्मक कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीडिया को निर्भय बनाने के लिए सरकार उठाए सकारात्मक कदम

 

मीडिया को निर्भय बनाने के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। मीडिया ही है जो सरकार और जनता के बीच की मजबूत कड़ी है। मीडिया ही सरकार की योजनाओं को और समाज की समस्याओं को पहुंचाती है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुँच रहा है या नहीं बताती है, भ्रष्टाचार को उजागर कर सरकार के सामने लाती है लेकिन इसके चलते मीडिया कर्मियों को झूठे और योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मुकदमों मे फंसा दिया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अब हर प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। इसके लिए सरकार को अब सकारात्मक पहल करनी चाहिए। यह विचार जर्नलिस्ट कॉउंसिल ऑफ इंडिया रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने पत्रकारो की एक गोष्ठी के दौरान रखे।

अब सरकार को मीडिया कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल शुरू करनी चाहिए। बीते काफी समय से पत्रकारों के तमाम संगठन सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहें है। वर्तमान समय मे छोटे व मझोले समाचार पत्रों को डाक विभाग से रियायत मिलती थी जिससे समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशको को प्रसारित करने मे लाभ होता है जिसे भी सरकार ने बंद कर दिया। ऐसे मे सरकार को अब ई पेपर व वेव पोर्टल की मान्यता की घोषणा करनी चाहिए। आये दिन वेव मीडिया को लेकर भ्रामक समाचार प्रकाशित होते रहते है सरकार को वेव मीडिया को वैध मीडिया की घोषणा करके इसपर रोक लगानी चाहिए।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें