Search
Close this search box.

चार जनवरी को होगी सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार जनवरी को होगी सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद, रायबरेली। 

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों के संगठन उत्तर प्रदेश शिक्षक कल्याण परिषद की छतोह शाखा की बैठक 04 जनवरी को ब्लॉक स्थित सभागार में दिन में 12:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। जिसमें सभी पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर की उपस्थिति आवश्यक है। वर्ष 2006 से 2015 के बीच सेवानिवृत्त सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को सरकार द्वारा एक अतिरिक्त नेशनल इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाना है। संबंधित पेंशनरों को अपने-अपने पीपीओ (पेंशन स्वीकृति आदेश), बैंक पासबुक और आधार कार्ड या जीवन प्रमाण पत्र की रसीद साथ में लाना जरूरी है। यह जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद छतोह के अध्यक्ष कामतानाथ सिंह ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें