Search
Close this search box.

जिला युवा अधिकारी की हुई पदोन्नति, बने उपनिदेशक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला युवा अधिकारी की हुई पदोन्नति, बने उपनिदेशक

 

रायबरेली।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय को नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। यह प्रमोशन 01 जनवरी 2025 को अधिकारिक रूप से घोषित किया गया। आगामी पोस्टिंग आदेश प्राप्त होने तक श्री पांडेय रायबरेली में ही उपनिदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे।

ज्ञात हो कि गोपेश पांडेय ने 27 सितंबर 2018 को नेहरू युवा केंद्र रायबरेली में जिला युवा अधिकारी के पद पर अपनी सेवा आरम्भ की थी। उनके नेतृत्व में जिले में युवाओं से जुड़े कई विकासात्मक और सशक्तिकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने जिले में नेहरू युवा केंद्र की पहचान को और मजबूत किया।

इस विशेष अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी गोपेश पांडेय को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की।कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार सहित संगठन के अन्य स्टाफ सदस्य उदय, सुरेश, अली हैदर, नक़वी, रोशनी, अमृता, ओंकार, आशीष, अनूप, अरविंद, विजय और शंकर उपस्थित रहे। सभी ने श्री पांडे को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र में सेवा के पिछले 6 वर्षों में मैंने युवाओं के सशक्तिकरण और समाज निर्माण में योगदान देने का प्रयास किया है। यह पदोन्नति मेरे लिए नई जिम्मेदारियों और अवसरों का एक चरण है। मैं इसे अपनी सेवा का विस्तार मानते हुए और भी अधिक प्रयास करूंगा।

उनकी इस पदोन्नति के बाद उनसे न केवल रायबरेली जिले में बल्कि पूरे संगठन के स्तर पर युवाओं के लिए और अधिक प्रभावशाली कार्यों की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें