जिलाधिकारी ने आधुनिक नेत्र जांच मशीन का किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने आधुनिक नेत्र जांच मशीन का किया लोकार्पण

 

रायबरेली। 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय का उ०प्र० युवा उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा उपलब्ध करायी गयी जर्मनी आधुनिक नेत्र जांच मशीन का लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह मशीन मिलने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा अस्पताल में एक मशीन पहले से थी, दूसरी मशीन हो जाने से अधिक मरीज इसका लाभ उठा पायेंगे। मशीन का अपग्रेड मॉडल होने की वजह से चिकित्सकों को भी सर्जरी करने में आसानी होगी और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, अधीक्षक मोहन सिंह नेत्र चिकित्सालय डॉ एस०के० कटियार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, व्यापार मण्डल से अतुल गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित व्यापार मण्डल के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें