विद्या मंदिर क्लासेस, वित्तविहीन विद्यालय संगठन एवं सीएफआई ने संयुक्त रूप से किया नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्या मंदिर क्लासेस, वित्तविहीन विद्यालय संगठन एवं सीएफआई ने संयुक्त रूप से किया नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन 

 

रायबरेली।

कोचिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया रायबरेली, वित्त विहीन विद्यालय संगठन एवं विद्या मंदिर क्लासेस लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम कुंभ मेला 2025 थी। कार्यक्रम में रायबरेली के प्रतिष्ठित प्रबंधक मंडल, कोचिंग डायरेक्टर्स, अध्यापकगण एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रेडियंट पब्लिक स्कूल, लखनऊ की प्रबंधक शीला सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामू दादा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर वित्त विहीन विद्यालय संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कोचिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं विद्या मंदिर क्लासेस के डायरेक्टर धनंजय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वित्त विहीन विद्यालय संगठन के कोषाध्यक्ष एल. पी. यादव, रमाकांत पांडे, सूरज यादव, भोला प्रसाद द्विवेदी, प्रभाकर पांडे, सुनील पांडे, पवन सिंह एवं सुरेंद्र मौर्य सहित कई विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कोचिंग एसोसिएशन से संरक्षक शक्तिधर बाजपेई, आलोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, विमलेश सोनकर, सत्यप्रकाश गुप्ता, विनय त्रिपाठी एवं शुभांशु वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विद्या मंदिर क्लासेस के डायरेक्टर धनंजय सिंह लखनऊ में संचालित आईआईटी जेईई की तैयारी के विषय में लोगों को जानकारी दी इसी के साथ-साथ संगठन द्वारा समस्त अतिथियों एवं मीडिया बन्धुओं को महाकुंभ थीम के आधार पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें