Search
Close this search box.

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने उप मुख्यमंत्री का किया अभूतपूर्व स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने उप मुख्यमंत्री का किया अभूतपूर्व स्वागत

युवा मोर्चा नेता ने शहर विकास के मुद्दे पर की चर्चा

हरि शंकर पाराशर 

 कटनी। 

राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का गुरुवार को नगर आगमन हुआ। चाका बाइपास पर जैसे ही उप मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा वहां पर स्वागत के लिए पहले से मौजूद भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह के स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दिलराज अमर सिंह से कुशलक्षेम जाना। इस बीच युवा मोर्चा नेता दिलराज अमर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर का व्यवस्थापन, जिला अस्पताल में सुविधाओं का इजाफा सहित नर्मदा नहर के शीघ्र निर्माण और कटनी को नर्मदा का जल लाने की सारगर्भित चर्चा की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह द्वारा उठाए गए जिले के विकास के मुद्दों को जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पीतांबर तोपनानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विष्कर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रवि खरे, आशीष गुप्ता बाबा, अमरीश वर्मा, रजत जैन, कौशलेश मिश्रा, मनीष दुबे, आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय माली आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें