Search
Close this search box.

नगर पंचायत के विकास कार्यों में घोटालों की हुई जांच, अनुपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत के विकास कार्यों में घोटालों की हुई जांच

अनुपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी 

दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे अधिकारी 

 

पवन श्रीवास्तव 

परशदेपुर, रायबरेली।

नगर पंचायत परशदेपुर में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सोमवार को जांच करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग लखनऊ के अधिशासी अभियंता ने सामुदायिक शौचालय और गौशाला सहित अन्य कार्यों की गहन जांच की।

शिकायतकर्ता मटियारी चौराहा निवासी भूपेंद्र सिंह ने इन कार्यों में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायत दी थी। इसके बाद जांच टीम का गठन किया गया और सोमवार को लोक निर्माण विभाग लखनऊ के अधिशासी अभियंता आर.पी. यादव जांच करने नगर पंचायत परशदेपुर पहुंचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख और एमबी (मेजरमेंट बुक) की मांग की लेकिन अधिकारी कोई भी दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। यहां तक कि अधिशासी अधिकारी भी जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद नहीं थीं।

शिकायतकर्ता का आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक किसी पर कोई कार्यवाही नही हुई है। केवल जांच अधिकारी आते हैं, जांच करते हैं और चले जाते हैं। जांच अधिकारी आर.पी. यादव ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। मामले की सत्यता की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्यवाही संभव होगी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर परशदेपुर के विकास कार्यों की हकीक़त कब सामने आएगी?

Leave a Comment

और पढ़ें