Search
Close this search box.

बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु मीना मंच द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु मीना मंच द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना मंच के बैनर तले जनपद मुख्यालय पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय किला बालिका के सभागार में बालिकाओं के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक बनाने के साथ-साथ बाल विवाह एवं दहेज प्रथा तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने, सभी हेल्पलाइन नंबर और सेल्फ एस्टीम के अलावा उनके जीवन कौशल विकास शिक्षा के बारे में श्री पांडेय द्वारा विधिवत जानकारी दी गई। जनपद मुख्यालय पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय किला बालिका में डॉ शांति अकेला प्रधानाध्यापिका के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ आशीष तिवारी, सपना द्विवेदी, ज्योत्सना गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, जागृति नेहा और कन्हैयालाल उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता की प्रतिभागी बालिकाओं बेवी लक्ष्मी, सुनैना, इकरा बानो तथा खान फलक को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें