Search
Close this search box.

खेल से सद्भावना का होता है विकास -आशुतोष 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल से सद्भावना का होता है विकास -आशुतोष 

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत रानी तारा के बीरभौवा बस्ती में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह “अंकुर” ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से जहाँ शरीर स्वस्थ होता है वहीं आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि हमेशा अपनी जीवन शैली का दायरा ईमानदारी से उंचाई पर रखें। मौजूदा सरकार द्वारा गाँवों में खेल के विकास के लिए खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। हर ग्राम पंचायतों में नव युवक मंगल दल का गठन किया जा रहा है। दल के गठन के बाद सरकार की तरफ से खेल सामग्री दी जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए गाँव गाँव में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। संविधान में जो अधिकार हर भारतीय नागरिक को प्रदान किया गया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश भारती, श्याम लाल, सुरेन्द्र कुमार, नागेश्वर भारती, दिव्यांग सिंह, अनुराग सिंह, मोती लाल, राजेश उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें