
एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि देकर मनाया गणतंत्र दिवस

रायबरेली।
एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के पदाधिकारियों द्वारा नगर के शहीद स्मारक स्थित भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ ७६वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के बैनर तले एकत्र होकर मां भारती के चरणों में पुष्पांजलि देकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस मनाया।
इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता मंदिर की साफ सफाई एवं रख रखाव पर चर्चा की गई तथा इससे सम्बंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने की रूपरेखा तय की गई। संगठन के पदाधिकारी शिवम श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा तिवारी, यश पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, तरुण खत्री, सौम्या त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










