चोरी की घटना के पन्द्रह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर अपराधी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चोरी की घटना के पन्द्रह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर अपराधी 

 

महराजगंज, रायबरेली।

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुरवां में विगत दिनों हुई चोरी की घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नही जुटा पाई। पुलिस की इस लचर कार्यशैली के चलते चोरों के हौंसले और भी बढ़ गए जिसके परिणाम स्वरूप तीन दिन पूर्व उसी गांव के एक घर में चोरों ने पुनः धावा बोल दिया। हालांकि उक्त घर में मौजूद लोगों के जग जाने से चोर किसी भी घटना को अंजाम नही दे सके और उन्हें मुंह छुपाकर भागना पड़ा। लेकिन पंद्रह दिनों के भीतर दूसरी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। जहां एक तरफ जनपद की पुलिस हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर अपराधियों की तकनीक के आगे पुलिस की सारी तकनीकी व्यवस्था दम तोड़ती नजर आती है।

ज्ञात हो कि विगत 6 से 11 जनवरी के बीच ग्राम जमुरवां निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के घर में अज्ञात चोरों ने घर खाली पाकर आभूषण और नकदी समेत लगभग ढाई लाख रुपए सामान पार कर दिया था जिसकी सूचना 11 जनवरी को स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर के साथ दी गई थी, किन्तु घटना के 15 दिनों बाद भी पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नही जुटा पाई जिससे यह संकेत स्पष्ट होता है कि पुलिस की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था मात्र वाहनों के चालान तक ही सिमट कर रह गई है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें