पीडीए पंचायत में दिव्यांमार सिंह बाबर राजा ने भाजपा को लिया आड़े हाथ  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीडीए पंचायत में दिव्यांमार सिंह बाबर राजा ने भाजपा को लिया आड़े हाथ  

 

रायबरेली। 

पीडीए रणनीति के तहत गांव गांव पहुंच रही समाजवादी पार्टी का कारवां जनपद के चारों कोनों में जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव की अगुवाई में संगठन को मजबूती पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर उतरकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। बीते दिन लालगंज तहसील क्षेत्र के बहाई गांव में आयोजित पीडीए पंचायत में सपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। मूल मुद्दों से भटकाकर भाजपा का काम केवल धर्म के नाम पर समाज को आपस में लड़ाना है जिससे लोगों का ध्यान नौकरी बेरोजगारी और गरीबी की ओर न जा सके। वहीं दूसरी ओर पंचायत में मौजूद समाजवादी नेता दिव्यांवर सिंह उर्फ बाबा राजा ने भी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह वर्तमान सरकार में गरीबों का हक मारा जा रहा है उससे साफ जाहिर होता कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। हमारा किसान इस ठंड में खेतों में परेशान है तो युवा नौकरी की तलाश में ठोकरें खा रहा है। सपा सरकार में जिस तरीके से विकास हुआ देश और प्रदेश की जनता आज भी समाजवादियों के विकास का गुणगान करती है। भाजपा सरकार ने जन सरोकार हित में ऐसा कोई काम नहीं किया कि जिसका गुणगान वह कर सके।

कार्यक्रम का संचालन जेपी यादव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार जगदेव प्रसाद यादव, दादा देवराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र यादव, शुभम लोहिया, जिला अध्यक्ष छात्र सभा दिलीप प्रधान, अखिलेश, बबलू, सेक्टर प्रभारी हरि यादव, सत्रोहन पासी, हंसराज यादव, अनुज सिंह वीरेंद्र यादव, संजय मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष उत्तम सिंह, जिला सचिव रमेश मौर्य , सेक्टर प्रभारी नसीब अहमद, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र धाकड़, राम नरेश यादव, इरफान अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें