Search
Close this search box.

बाइक से टकराई अनियंत्रित कार, बाइक सवार युवक की मौत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाइक से टकराई अनियंत्रित कार, बाइक सवार युवक की मौत 

परिजनो में मचा कोहराम 

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र के गाँव भरकवाह के समीप स्थित मैरिज हाल के सामने मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 3.30 बजे शिवम पुत्र प्रकाश जायसवाल 15 वर्ष निवासी करमा बाजार किसी कार्य से पगिया रोड की तरफ गया था। वापस घर जाते समय भरकवाह गाँव के समीप अनियंत्रित जाइलो कार के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस नें बताया कि कार को गिरफ्त में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर परिजन पहुंच गए, पंचनामा के बाद शव को मर्चरी हाउस भिजवाया गया। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि युवक अपने ननिहाल करमा में ही रहकर पढ़ाई करता था। दस दिन पूर्व मृतक की नानी का देहांत हो गया था, जिनका आज दसवाँ था। मृतक अपने माँ बाप का एकलौता पुत्र था। घटना से पूरे करमा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें