काव्य अधिवेशन में भारत मौर्या को मिला सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काव्य अधिवेशन में भारत मौर्या को मिला सम्मान

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

गाजियाबाद में पोएट्री विद मोहिनी संस्था द्वारा आयोजित काव्य अधिवेशन में जनपद के नसीराबाद निवासी भारत मौर्या ने एक बार पुनः सम्मान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

बहुत ही कम समय में साहित्य जगत में अपनी छाप छोड़ने वाले भारत मौर्या को संस्था की संस्थापिका डॉ सुमन मोहिनी एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मशहूर कवियित्री डॉ रमा सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।भारत मौर्य ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत ही भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। भारत मौर्य को सम्मान मिलने पर उनके परिवार सहित पूरे नसीराबाद में खुशी का माहौल है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें