ऑल इंडिया शायर व कवि सम्मेलन में जनपद के दो कवियों को मिला सम्मान
रायबरेली।

रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आयोजित ऑल इंडिया शायर व कवि सम्मेलन में जनपद के दो कवियों को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जनपद रायबरेली के भारत मौर्या (नसीराबाद) एवं प्रमोद प्रजापति समेत दिल्ली की सोनम सायरा को बेस्ट परफॉर्मर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के कई बड़े शहरों से आये कवि और शायरों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी की प्रस्तुति सराहनीय रही।










