राम जन्मोत्सव के अवसर पर हुआ सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन
रायबरेली।

रविवार को राम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के रामजानकी मंदिर स्थित रामसेवक बिल्डिंग अंदुरून किला रायबरेली में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः 10 बजे से सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन किया गया तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम और भाव विभोर हो कर आरती की। पूजा अर्चना के पश्चात महिला संगीत में माता एवं श्री राम के गीतों द्वारा संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया जिसमें श्रद्धालुओं का पूरा समर्पण दिखा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सम्मिलित होकर आरती के उपरांत भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने सभी भक्तगणों के समर्पण की सराहना की और ईश्वर से सभी श्रद्धालुओं के सुख समृद्धि की कामना की। ईश्वर सब की कामनाओं को पूर्ण करें ऐसी भगवान से प्रार्थना की। समर्थ नारी समर्थ भारत की जिला अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव समेत उनकी पूरी टीम ने अपनी उपस्थिति दी और भाव विभोर होकर भजन कीर्तन किया तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।










