
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

रायबरेली।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दयानंद पी जी कॉलेज बछरावां में पोस्टर मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में वंदना, सावनी एवं शिवानी को एवं निबंध लेखन में दीक्षा, आरती एवं शिवम् को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्राचीन ग्रन्थों में निरोगी काया को सबसे बड़ा सुख बताया गया है। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने डब्ल्यू. एच. ओ. के इतिहास और उसके कार्यों को साझा किया। एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉ. विष्णु चंद श्रीवास्तव ने स्वयं को स्वस्थ रखने और समाज को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन गर्ल्स एएनओ डॉ. पल्लवी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सतेन्द्र सिंह राठौर, डॉ. लवपाल सिंह, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, मंजू श्रीवास्तव और प्रवीण शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन ट्रेनर राहुल चौरसिया ने किया।
Author: Vikas Srivastava










