Search
Close this search box.

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन

 

रायबरेली।

शहर के गोल चौराहे में स्थित चौधरी परिसर में भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारतीय जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में महत्व भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा संविधान बनाए जाने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उनको याद किया जाता रहेगा। डॉ अम्बेडकर का चिंतन समाज को एक सूत्र में बांधने का था लोगों को बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश के विकास एवं देश की एकता को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता खुशीराम चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके द्वारा किया गया ऐतिहासिक कार्य देश के इतिहास में सदा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समतल मूलक समाज के पोषक थे। देश के लिए जो कार्य कर गए हैं उससे देश हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रह्म दत्त श्रीवास्तव, संस्था के वरिष्ठ सलाहकार हेमंत पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, विजय गुप्ता, अंकित सिंह चौहान, रुद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी शंकर अवस्थी, आकाश गौड़, कृष्णा शुक्ला एवं रजनीश समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें