
बाल विकास परियोजना में सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
पवन श्रीवास्तव
रायबरेली।
बाल विकास परियोजना छतोह में बुधवार को कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के उपरांत गुरुवार को सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुपरवाइजर कृष्णा देवी एवम् सुमित्रादेवी की अध्यक्षता में परियोजना की तरफ कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी सुपरवाइजर, बाबू स्वामीनाथ, सुशील कुमार, पाकीजा बेगम, शोभा वर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनलता, सहायिका मालती देवी तथा अन्य सेवानिवृत कर्मचारियों का माल्यार्पण किया गया।


आंगनबाड़ी कार्यकत्री रंजना श्रीवास्तव द्वारा सभी को शाल भेंट की गयी तथा नगरपंचायत नसीराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि मो. नासिर द्वारा भी सभी को उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम में परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, सतराम्, पवन मौर्य, मो० नवी, राम कल्प श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, छोटू आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava











